+91-97923 97315
 

Republic Day 2023

गणतंत्र दिवस 2023 

एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित करने के साथ ही अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने झंडारोहण करते हुए एन सी सी कैडेटों के द्वारा दी गई गॉर्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सत्र 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एन सी सी कैडेटों, रोवर्स-रेंजर्स, संस्थापक सप्ताह समारोह के दौरान आयोजित सांस्कृतिक व बौद्धिक प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों, पाठ्य सहगामी क्रियाओँ अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम के विजेताओं तथा विशिष्ट अवसरों पर आयोजित कार्यक्रम के विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विभागों के अध्यक्ष, अधिकारी गण,प्राध्यापक गण ,शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे

 

 

 

 

 

Republic Day 2023 | Maharani Lal Kunwari, MLK (PG) College