+91-97923 97315
 

Eligibility

पाठ्य विषय :

(अ) अनुदानित योजना – स्नातक :- (i) कला संकाय २२४० सीट

१- हिंदी                                     7- भूगोल

२- अंग्रेजी                                   ८- मध्यकालीन

३- संस्कृत                                  ९- समाजशास्त्र

४- उर्दू                                       १०- शिक्षा शास्त्र

५- गणित                                   ११ –अर्थशास्त्र

6- मनोविज्ञान                             १२- राजनीतिशास्त्र

(ब) स्ववित्तपोषित योजना – गृह विज्ञानं विषय स्ववित्तपोषित योजना के अंतर्गत संचालित है जिसके लिए रुपए ३०००/- अतरिक्त शुल्क देय होगा I

विषय चयन :-

महाविद्यालय में पढाए जाने वाले समस्त विषयों को विश्वद्यालय द्वारा तीन समूहों में निम्नानुसार सूचीबद्ध किया गया है I प्रत्येक प्रवेशार्थी को स्नातक स्टार पर तीन विषय लेना है I समूह ‘अ’ समूह ‘ब’ तथा समूह ‘स’ से एक-एक अथवा समूह ‘ब’ या समूह ‘स’ से किन्ही दो विषयों का चयन इस प्रतिबन्ध के साथ किया जा सकता है की कुल विषयों की संख्या तीन हो परन्तु किसी भी समूह में एक ही प्रायोगिक विषय का चयन किया जा सकता है I

            समूह ‘अ’ समूह ‘ब’ समूह ‘स’
            मनोविज्ञान हिंदी शिक्षाशास्त्र
            भूगोल उर्दू समाजशास्त्र
            गृह विज्ञान संस्कृत राजनीतिशास्त्र
अंग्रेजी अर्थशास्त्र
गणित
मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास

नोट :- भूगोल विषय वे ही अभ्यर्थी ले सकते है जिन्होनें इंटरमीडिएट में भूगोल पढ़ा हो अथवा कृषि या विज्ञान विषयों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया हो I दो से अधिक साहित्य के विषयों का चयन नहीं किया जा सकता है I प्रत्येक दशा में साहित्य के एक विषय डीके चयन अवश्य करना होगा I

२. विषयों के चयन में अभ्यर्थी अत्यधिक सावधानी बरतें I एक बार प्रवेश हो जाने पर विषय परिवर्तन संभव नहीं है I बहुत से अभ्यर्थी प्रवेश के समय कुछ दूसरे विषय लेते हैं किन्तु परीक्षा आवेदन पत्र में दूसरे विषय भर देते हैं I इस प्रकार की कार्यवाही की गंभीरता से जांच की जाएगी तथा प्रवेश के समय लिए गए विषय ही परीक्षा आवेदन पत्र में भर दिए जायेंगे I

(ii) विज्ञान संकाय

मैथ ग्रुप – 1080 सीट                                                       बयोलोगी ग्रुप – 1080 सीट

१- भौतिकी                                                                     १- वनस्पति शास्त्र

२- रसायन विज्ञान                                                            २- प्राणी विज्ञान

३- गणित                                                                       ३- रसायन विज्ञान

४- सीड टेक्नोलॉजी

विषय चयन –

बी०एस०-सी०  प्रथम वर्ष के अभ्यर्थी अपने समूह के अनुसार गणित वर्ग (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) तथा बायो वर्ग (प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान) का चयन करेंगे I बायो वर्ग के अभ्यर्थियो को मेरिट के आधार पर सीड टेक्नोलॉजी विषय लेने की सुविधा है, जिसके लिए स्ववित्तपोषित योजनान्तर्गत रूपए ३०००/- अतरिक्त शुल्क देय होगा I

क्रम सं० विषय समूह
प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान
प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, सीड टेक्नोलॉजी
भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान
iii) शिक्षा संकाय

(अ) प्रशिक्षण विभाग में बी०एड०( दो वर्षीय पाठ्यक्रम) उपाधि हतु कक्षाएं चलती हैं, जो  NCTE, जयपुर से मान्यता प्राप्त है I प्रवेश परीक्षा विश्वद्यालय द्वारा संचालित की जाती है तथा विश्वविद्यालय द्वारा संस्तुत सूची के अनुसार ५० छात्र/छात्राओं का प्रवेश किया जाता है I बी० एड० के छात्र/छात्राओं के लिए परिधान निर्धारित है I उन्हें उसी परिधान में महाविद्यालय आना अनिवार्य है I

Eligibility | Maharani Lal Kunwari, MLK (PG) College